वाहन चालक कल्याण संगठन की सुल्तानपुर ईकाई की घोषणा हो गई है। जिला प्रबंधक मनोज सिंह ने प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक के बाद सुल्तानपुर की ईकाई की घोषणा रक्षा बंधन के दिन किया है। सुल्तानपुर के वाहन चालक कल्याण का जिला अध्यक्ष गुलाम गौस मंसूरी को बनाया गया है। चंदन सोनी को जिला सचिव और रंजीत निषाद को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी अशोक सिंह को दी गई है।
वाहन चालक कल्याणा संगठन के सुल्तानपुर शाखा का कोषाध्यक्ष रामकुमार को बनाया गया है। सतीश उपाध्याय वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, अनूप सिंह को जिला मंत्री, बब्लू यादव को जिला महामंत्री, महेंद्र कुमार के पास जिला संयोजक की जिम्मेदारी आई है।
यह भी पढ़ेंः हिमाचल प्रदेश में एक ही लड़की से दो भईयों ने की शादी, सोशल मीडिया पर मचा हल्ला, आई भईयों की सफाई
क्या कुछ कहा जिला प्रबंधक मनोज सिंह ने?
पत्रकारों से बात करते हुए जिला प्रबंधक मनोज सिंह ने कहा कि नई ईकाई संगठन को तेजी के साथ विस्तार देगी। वहीं, आने वाले दिनों में अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए वाहन चालकों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद है कि वाहन चालकों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव ना हो। उनकी समस्याओं को हम सरकार तक ले जाने का प्रयास करेंगे।
मनोज सिंह ने कहा कि वाहन चालक समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। लेकिन इस पूरे व्यवस्था को ठीक ध्यान नहीं देने की वजह से आए दिन हमारे वाहन चालकों के साथ दुर्घटना की खबरें आती रहती हैं जोकि पीड़ादायक होता। हमारी कोशिश रहेगी कि कठिन से कठिन समय में उनका साथ दिया जाए।
यह भी पढ़ेंः 300 Km दूर से ही मार गिराया पाक विमान, 5 को किया धवस्त, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले एयर चीफ मार्शल
वहीं, जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर गुलाम गौस मंसूरी ने कहा कि हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द जिले में तहसील और फिर ब्लॉक लेवल पर ईकाईयों को गठन कर दिया जाए। जिससे काम करने में आसानी हो। और बड़ी तादाद में वाहन चालकों को संगठन से जोड़ा जा सके और उन्हें अपने कार्यों के विषय में अवगत कराया जा सके।


















