ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आज शनिवार को भारतीय वायुसेना के एयर चीफ मार्शन अमर प्रीत सिंह ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शनिवार को बताया कि एक पाकिस्तानी विमान को 300 किलोमीटर की दूरी से ही मार गिराया था। एयर चीफ मार्शन ने कहा कि यह सतह से हवा में किसी विमान को मार गिराने का यह सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इंडियन एयरफोर्स ने 5 पाकिस्तानी विमानों को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मार गिराए जाने की बात कही है।
क्या कुछ एयरचीफ मार्शल ने बताया है?
एयर चीफ मार्शल शनिवार को एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इसी कार्यक्रम में उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जिक्र किया है। उन्होंने बताया है कि पाकिस्तान के जिन 5 विमानों को मारा गया है उसमें एक बड़ा विमान भी है।
यह भी पढ़ेंः हिमाचल प्रदेश में एक ही लड़की से दो भईयों ने की शादी, सोशल मीडिया पर मचा हल्ला, आई भईयों की सफाई
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तानी आर्मी की स्थिति खस्ताहाल बना दी थी। यह भारतीय सेनाओं के पराक्रम का ही कमाल था कि महज कुछ ही दिन के युद्ध के बाद पाकिस्तान घुटनों के बल पर आ गया। बता दें, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सेनाओं को ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करने को कहा था।
पहले इस ऑपरेशन का लक्ष्य महज आतंकी ठिकानें थे। लेकिन जब पाकिस्तान ने भारतीय नागरिकों को ड्रोन आदि के जरिए टारगेट करना शुरू किया उसके बाद उसके बाद सेना ने करारा जवाब दिया था।



















