हिमाचल प्रदेश में दो भईयों ने की एक ही लड़की से शादी (फोटो, इंडिया टुडे)

हिमाचल में दो भईयों की एक ही लड़की से शादी करने की खबर सोशल मीडिया पर खूब सु्र्खियां बटोर रही है। अब इस पूरे मसले पर दोनों भईयों ने एक वीडियो के जरिए जवाब दिया है। उनका कहना है कि यह उनकी एक परंपरा है। जो बीते कई वर्षों से चली आ रही है। इस परंपरा को हिमाचल प्रदेश में जोडीदारा कहते हैं। इस हिमाचल प्रदेश के रेवन्यू लॉ में मान्यता भी मिलती है। यह परंपरा उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी मानी जाती है। बता दें, हिमाचल के सिरमौर में यह दुर्लभ शादी 12 जुलाई को शुरू हुई थी। जिसमें गांव के सौकड़ों लोग शामिल हुए थे।

सोशल मीडिया पर इस शादी को लेकर मचे बवाल के बाद दोनों भईयों ने वीडियो जारी किया। प्रदीप और कपिल नेगी हिमाचल प्रदेश की हट्टी आदिवासी समुदाय से आते हैं। उन्होंने बताया कि जोड़ीदार प्रथा कई पीढ़ियों से चली आ रही है। यह परंपरा उनपर थोपी नहीं गई है।

यह भी पढ़ेंः  300 Km दूर से ही मार गिराया पाक विमान, 5 को किया धवस्त, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले एयर चीफ मार्शल

अपने फेसबुक वीडियो में प्रदीप नेगी ने कहा, “यह जोड़ीदार प्रथा पीढ़ियों से चली आ रही है। यह पहली बार नहीं है जब हमने इस प्रथा के तहत शादी की है। इस परंपरा को पहले भी माना जा रहा था। और आज भी माना जा रहा है।” प्रदीप के भाई कपिल ने कहा कि हम तीनों आपसी सहमति से शादी किए हैं।

कपिल ने वीडियो में कहा, “हम पर इस परंपरा को मानने के लिए कोई दबाव नहीं बनाया गया था। हम आपसी सहमति से यह शादी किए हैं।” प्रदीप ने कहा कि दुल्हन इस शादी के लिए सहमत थी। उन्होंने कहा कि हम तीनों के अलावा हमारे परिवारों की भी सहमति रही है। प्रदीप कहते हैं कि हम अपने जीवन में खुश हैं। उन्होंने कहा कि हम अपनी सभ्यता और संस्कार को बढ़ावा दे रहे हैं।

प्रदीप ने कहा कि वो बहुत गरीब परिवार से आते हैं। उनके भाई ने साफ किया कि मशहूर होने के लिए यह शादी नहीं की गई है।