दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को केंद्र से पांच हजार करोड़ रुपये की सहायता मांगी है। टैक्स कलेक्शन कम होने की वजह से वित्त मंत्री ने यह सहायता मांगी है। इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट करके केंद्र सरकार से निवेदन किया।
केंद्र सरकार से निवेदन है कि आपदा की इस घड़ी में दिल्ली के लोगों की मदद करे। https://t.co/Z82D7UEZDo
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 31, 2020
मनीष सिसोदिया लिखा, “मैंने केंद्रीय वित्त मंत्री को चिट्ठी लिखकर दिल्ली के लिए 5 हज़ार करोड़ रुपए की राशि की माँग की है। कोरोना व लॉकडाउन की वजह से दिल्ली सरकार का टैक्स कलेक्शन करीब 85% नीचे चल रहा है। केंद्र की ओर से बाक़ी राज्यों को जारी आपदा राहत कोष से भी कोई राशि दिल्ली को नहीं मिली है।” उन्होंने कहा कि हमे अपने कर्मचारियों के वेतन और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हर महीने 3,500 करोड़ रुपये की जरूरत होती है।
कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, ‘पिछले दो महीनों में जीएसटी कलेक्शन कम हुआ है। प्रति महीने केवल 500 करोड़ रुपये ही हुआ है और कर्मचारियों को वेतन देने के लिए कम से कम 7000 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। इनमें से अनेक कर्मचारी वो हैं जो कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ अग्रिम पंक्ति के दायित्व को अंजाम दे रहे हैं।दिल्ली को आपदा राहत कोष से कुछ भी नहीं मिला, जबकि दूसरे राज्यों को मिला है।’
मनीष सिसोदिया ने बताया कि, आपदा राहत कोष से राज्यों को पैसे दिए गए हैं लेकिन दिल्ली को कोई मदद नहीं मिली है। इसलिए उन्होंने पत्र लिखकर वित्त मंत्री से मांग की है कि वे तत्काल दिल्ली को पांच हजार करोड़ रुपये की सहायता दें।



















