स्रोत: ANI

आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को MCD में 2500 करोड़ रुपए के कथित घोटाले को लेकर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

इसी दौरान दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह 2500 करोड़ किसका पैसा था? ये सफाई कर्मचारियों का पैसा था, अगर यह 2500 करोड़ का घोटाला ना होता तो सफाई कर्मचारियों, डॉक्टरों को उनकी तनख्वाह समय पर मिल सकती थी।

अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आज विधानसभा में चर्चा हुई कि किस तरह से भाजपा शासित नगर निगम में 2500 करोड़ का घोटाला हुआ। यह दिल्ली के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है।हम मांग करते हैं कि इसकी सीबीआई जांच हो और जो भी दोषी हो उसको सख्त सजा दी जाए।