Bhojpuri Cinema: भोजपुरी की दिग्गज एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे मां बनना चाहती हैं। उनके इस नए बयान परिवार हैरान है। तो वहीं फैंस के बीच नई चर्चा शुरू हो गई है। आम्रपाली दूबे का बयान तब चर्चा में आया जब ‘भोजपुरी बवाल’ का एक वीडियो क्लिप तेजी के साथ वायरल होने लगा। इसी वीडियो क्लिप में दिग्गज हीरोइन मां बनने की चर्चा करते हुए नज़र आ रही हैं।
‘मैं अपने जिंदगी का सबसे अहम निर्णय लेने जा रही हूं’
यूपी तक की रिपोर्ट के अनुसार आम्रपाली दूबे इस वायरल वीडियो में अपने परिवार वालों के सामने कहती हैं, ‘मैं अपने जीवन का सबसे अहम निर्णय लेने जा रही हूं।’ वो आगे कहती हैं कि मुझे नहीं पता कि मेरा परिवार इस फैसले पर कैसा ब्यवहार करेगा। मेरे फैंस क्या सोचेंगे? लेकिन अब मुझे यह करना है। आम्रपाली दूबे कहती हैं कि उन्हें मां बनना है।
यह भी पढ़ें – अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हुई मौत, रोड एक्सीडेंट में गई जान
उनके इस बयान से पिता और बहन काफी चकित हो जाते हैं। बहन पूछती है कि जो फैसला वो करने जा रही हैं उसको लेकर पूरी तरह से श्योर हैं या नहीं? आम्रपाली दूबे कहती हैं कि हां वो पूरी तरह से श्योर हैं। बता दें, उनके पिता इस बयान पर काफी हैरान होते हैं।
भोजपुरी बवाल की हर तरफ़ चर्चा
जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होने जा रहा यह सीरियल अभी से काफी चर्चा में है। प्रोमो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस शो में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ, काजल राघवानी, तेज प्रताप यादव और आम्रपाली दूबे जैसे स्टार दिखेंगे।
कब बनेंगी दुल्हन
आम्रपाली दूबे की पहचान भोजपुरी सिनेमा में काफी चर्चित है। वो इस फिल्म इंडस्ट्री की सबसे अधिक पैसा चार्ज करने वाली हीरोइन में से एक हैं। बीते कई सालों के अपने करियर के दौरान उन्होंने काफी फिल्में की हैं। अपने किरदार की वजह से वो फैंस के बीच एक ख़ास जगह बनाने में सफल रही हैं। उनके प्रशंसक लम्बे समय से उनकी शादी का इंतज़ार कर रहे हैं। वो जबतक सिंगल ही हैं।



















