Atique Ahmed Son Aban Died
अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की रोड एक्सीडेंट में मौत

Atique Ahmed Son Aban Ahmed died in Road accident: अतीक अहमद के एक और बेटे की मौत हो गई है। आज गुरुवार को अतीक के सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। अबान अपने भाई से मिलने झांसी जेल जा रहा था। अबान के अलावा उसकी गाड़ी चला रहा दोस्त सोनू की मृत्यु भी एक्सीडेंट में हुई है। दुर्घटना के वक्त गाड़ी में 5 लोग मौजूद थे। जिसमें में से 2 की मौत 3 घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है।

Atique Ahmed
अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत

जानकारी के अनुसार अबान अहमद अपने दोस्तों के साथ भाई अली से मिलने प्रयागराज से झांसी जा रहा था। गाड़ी तेज रफ़्तार में होने की वजह से अनियंत्रित हो गई। डिवाइडर से टकराने की वजह से गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। अबान की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। यह घटना झांसी के थाना पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ है। बता दें, अबान अहमद की डेड बॉडी का अब पोस्टमार्टम होगा।

पुलिस ने क्या कुछ बताया 

जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुँच गई। झांसी पुलिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है,’एक क्रेटा कार, जिसमें कुल 05 व्यक्ति सवार थे, तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में अबान पुत्र अतीक अहमद एवं सोनू पुत्र रजा की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि जहद, उमर एवं अहजाम घायल हो गए। तीनों घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज, झाँसी में चल रहा है तथा उनकी स्थिति सामान्य है। प्रकरण में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है।’

 

अतीक दूसरे बेटे की हुई मौत

अबान, अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा था। अतीक के कुल 5  बेटे थे। जिसमें से अब दो की मौत हो गई है। दो अभी जेल में ही हैं। बता दें, उमेश पाल हत्याकांड के बाद अबान और उसके भाई अहजम को बाल सुधार गृह में रखा गया था। 2023 में दोनों भाईयों को बुआ को सुपुर्द कर दिया गया था।