भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन है। आज वह अपना 88वां जन्मदिन मना रहे हैं। देश की दिग्गज हस्तियां डॉक्टर सिंह को शुभकामनाएं दे रही हैं।
उन्हें बधाई देते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया ‘भारत प्रधानमंत्री में डॉक्टर मनमोहन सिंह की तरह गहराई की अनुपस्थिति को महसूस कर रहा है। उनकी (डॉक्टर मनमोहन सिंह) ईमानदारी, शालीनता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आने वाला उनका साल बेहतर हो। #HappyBirthdayDrMMSingh’