Sayed Zafar Islam

उत्तर प्रदेश से भाजपा ने एक बार राज्यसभा के लिए सैय्यद जफर इस्लाम को टिकट देकर चौंका दिया। माना जा रहा था अमर सिंह की खाली सीट पर भाजपा किसी ब्राह्मण चेहरे को टिकट दे सकती हैं लेकिन जफर इस्लाम के नाम की घोषणा ने लखनऊ में राजनीतिक चर्चाओं को हवा दिया है।

कौन है सैय्यद जफर इस्लाम?

सैय्यद जफर इस्लाम भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। बैंक कर्मी रहे जफर इस्लाम ने साल 2016 में नरेन्द्र मोदी से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाइन किया था।

मध्यप्रदेश में बदले राजनीतिक घटनाक्रम में भी जफर इस्लाम की बड़ी भूमिका बताई जाती है। जफर ही वह शख्स थे जिन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा में आने के लिए तैयार किया। और इसी का इनाम उन्हें राज्यसभा उपचुनाव में उम्मीदवार बनाकर दिया गया। क्योंकि भाजपा उत्तर प्रदेश में सरकार चला रही है इसलिए इस सीट पर उनकी उम्मीदवारी को शायद ही चुनौती मिले।