आशीष मिश्रा

मेष- कार्य के प्रति आपका समर्पण बढ़ेगा। जीवन में नया पन महसूस करेंगे. आप में से कई लोगों की पदोन्नति के योग हैं।

वृषभ-आपका आत्म-सम्मान और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। कार्यों में सफलता मिलेगी. आज के दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन-आपको धन लाभ मिलेगा और वाणी में मिठास रहेगी। साथ आपको अपने खर्चों को सीमित रखना जरूरी है। पारिवारिक सुख मिलेगा।

कर्क-इस समय आप अपने आपको बहुत आराम की स्थिति में महसूस करेंगे। अपनी जीवनशैली को सुधारने का प्रयास करें। दिन अच्छा रहेगा।

सिंह-स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आपको घेर सकती हैं। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। अपने घर-परिवार के प्रति इस समय विशेष रूप से ध्यान दें।

कन्या-इस समय आपका कुछ नया सीखने का मन करेगा। साथ ही साथ विद्या के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। धन से जुड़ी आपकी समस्याएं दूर होंगी।

तुला-परिवार के प्रति रुझान और अपने कार्य के प्रति समर्पण बढ़ेगा। घर से जुड़े कार्यों के प्रति सजग रहना ज़रूरी रहेगा। धन लाभ के योग हैं।

वृश्चिक-आत्मविश्वास और अध्यात्म की तरफ आपकी रुचि बढ़ेगी। वहीं, कई नई चीज़ों को लेकर आपके मन में उत्सुकता बढ़ेगी। कुछ नया सीखने का प्रयास भी कर सकते हैं।

धनु-आज के दिन आपको वाणी द्वारा धन लाभ और सुख प्राप्त होगा। कर्ज़ से मुक्ति पाने का ये समय उत्तम है। आवेश में कोई भी निर्णय ना लें।

मकर-आप मन में हल्कापन महसूस करेंगे। कई चीज़ों को लेकर आप अपने आपको बहुत सहज रूप में समझ पाएंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी।

कुम्भ-स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या आपको घेर सकती है। वहीं, आपके खर्चे भी बढ़ रहे हैं। किसी आर्थिक निवेश से आज के दिन बचें।

मीन-आर्थिक लाभ की स्थिति आपकी पहले से बेहतर होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको मित्र द्वारा सहयोग प्राप्त होगा।