आशीष मिश्रा

मेष-आप में से कई लोग अपने करियर को आगे बढ़ाने से जुड़े अहम फ़ैसले लेंगे। आपकी दूरदर्शिता सफल होगी। भविष्य से जुड़ी प्लानिंग भली-भांति कर पाएंगे।

वृषभ-आपने किसी से आर्थिक मदद या नौकरी की उम्मीद की है, लेकिन आज के दिन किसी भी प्रकार की सहायता मिलती नज़र नहीं आ रही है। आत्मविश्वास के बल पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

मिथुन-पुरानी मित्रताएं प्रगाढ़ होंगी। साथ ही पार्टनरशिप से जुड़े अहम फ़ैसले आज के दिन आप ले सकते हैं। मन में उमंग एवं उत्साह महसूस करेंगे। भविष्य से जुड़ी प्लानिंग कर सकते हैं।

कर्क-शिक्षा या शैक्षणिक संस्थान से जुड़ा कोई अहम फैसला आपके जीवन को आज के दिन प्रभावित करेगा। आप में से कुछ लोग नया करना चाहेंगे जो भविष्य के लिए बेहतर रहेगा।

सिंह-भविष्य के निर्माण से जुड़े विचार आपके मन को भटका सकते हैं। बेझिझक होकर अपने जीवन के नए सफर की शुरुआत करें। आपको तरक्की मिलेगी और आगे बढ़ेंगे।

कन्या-आज के दिन आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। वहीं शारीरिक दृष्टिकोण से आपको स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना पड़ेगा। जीवनशैली में बदलाव आपके लिए आवश्यक हैं।

तुला-आज के दिन आपको एक नया प्रस्ताव मिलेगा। जो नौकरी या पर्सनल लाइफ के पक्ष में भी हो सकता है। कोई अच्छी खबर आपके दिन को बेहतर बनाएगी।

वृश्चिक-आप में से कई लोग आलस्य का शिकार हो होंगे। नींद कम आना या ज़्यादा आना आपके लिए कष्ट का कारण बनेगा। आलस्य से बाहर निकलकर किए गए छोटे प्रयास भी आपके सफल हो सकते हैं।

धनु-आज के दिन आपको असंतुष्टि महसूस होगी। आप में से कई लोगों को डिप्रेशन की परेशानी बढ़ती नज़र आ रही है। मानसिक तनाव में न उलझें और खुश रहने का प्रयास करें।

मकर-अधूरे काम को पूर्ण करने का अब समय आ रहा है। कई मामलों में आपको राहत महसूस होगी। जीवन में ये बदलाव आपके एक भविष्य का अध्याय लिखेगा और खुशी मिलेगी।

कुम्भ-नींद से जुड़ी समस्याएं आपको सता सकती हैं। बेवजह का तनाव आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य के प्रति आपको सजग रहना आवश्यक है। नई विचारशीलता आपके लिए कारगर रहेगी।

मीन-कई सारे अधूरे काम आज के दिन आपके पूरे होंगे। अधूरे कामों को पूर्ण करते हुए ख़ुशी महसूस करेंगे। आज के दिन आपको पारिवारिक सुख एवं शांति मिलेगी।