प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश STF इस समय कानपुर के कुख्यात आरोपी को पकड़ने के लिए हर तरफ छापे मार रही है। कल सुबह उसे बड़ी कामयाबी मिली थी। जब हरियाणा के फरीदाबाद विकास को पकड़ने गई तो पुलिस को विकास नहीं मिला लेकिन उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को कानपुर लाया जा रहा था। उनमें से प्रभात मिश्रा जिसके कल पैर में गोली लगी थी वह भागने की कोशिश कर रहा था जिसके बाद पुलिस ने एनकाउन्टर में ढेर कर दिया गया। पुलिस ने अपने जारी बयान में कहा है कि “कल गिरफ्तार किए गए 3 लोगों में से 1 के पैर में पुलिस ने गोली मारी, पुलिस जब उसे कानपुर ला रही थी तब उसने भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने उसे गोली मारी। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है।”

इसके अलावा पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी उत्तर प्रदेश के इटावा में मिली। विकास दूबे गैंग का गैंग का एक और सदस्य बब्बन शुक्ला को पुलिस ने एनकाउन्टर में मार गिराया।

उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार विकास दुबे की खोज कर रही है। लेकिन अभी पुलिस उसे पकड़ने में कामयाब नहीं हुई है। आखिरी बार वह। हरियाणा के फरीदाबाद में रूका था। लेकिन पुलिस जब उसे पकड़ने तक तक वो वहां से निकल चुका था। पुलिस ने कल सुबह ही विकास दूबे का राइट हैंड कहे जाने वाले अमर दुबे का एनकाउन्टर किया था।

Leave a Reply