प्रभुनाथ शुक्ला

भदोही, 25 अगस्त । उत्तर प्रदेश के भदोही से भाजपा विधायक रवीन्द्रनाथ त्रिपाठी ने ब्राह्मणों पर सियासत कर सत्ता का सपना देखने वाली सपा और बसपा पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने कहा ब्राह्मणों की आड़ में बुआ और भतीजे सत्ता में वापसी का सपना देख रहे हैं। ब्राह्मण उनकी साजिश कभी कामयाब नहीँ होने देगा। योगीराज में ब्राह्मणों का मान- सम्मान पूरी तरह सुरक्षित है।

भदोही विधायक रवीन्द्रनाथ त्रिपाठी ने बुधवार को विशेष बातचीत में अपनी बात रखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में माफिया और गुंडाराज नहीँ कायम होगा। अपराध के प्रति सरकार का नज़रिया सख्त है। ब्रह्मण किसी की जागीर नहीँ है उसे कोई असुरक्षित कर देगा। ब्राह्मणों का मान- सम्मान हमेशा से भाजपा में रहा है। ब्रह्मण बौद्धिक वर्ग है वह किसी के जेब में नहीँ है।अपराधियों की कोई जाति नहीँ होती है। सरकार ऐसे लोगों का सफाया चाहती है। भाजपा में ब्राह्मणों के साथ सर्व समाज का सम्मान है। ब्राह्मण कभी अपराधी, गुंडा और माफिया नहीँ हो सकता है। वह तो समाज का मार्गदर्शक ऑर पथ प्रदर्शक होता है।

विधायक रवीन्द्रनाथ तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि
प्रदेश की जनता और ब्राह्मण समाज पूर्व की समाजवादी और बसपा कि पूर्व सरकारों को भूला नहीँ है। सपा सरकार में थानों में जाति पूछ कर मुक़दमें लिखे जाते थे। बसपा सरकार में तिलक, तराजू और तलवार का नारा क्या कभी ब्राह्मण भूल सकता है। दलित उत्पीड़न को लेकर ब्राह्मणों के साथ किस प्रकार का व्यवहार हुआ वह किसी से छुपा नहीँ है। ब्राह्मण का जो सम्मान भाजपा में है वह कहीँ नहीँ।

एनकाउंटर अपराधियों का होता है ब्राह्मणों का नहीँ। जेल अपराधी और माफिया जाते हैं ब्रह्मण नहीँ। अपराध और अपराधी की कोई जाति नहीँ होती है। ब्राह्मणों को जो सम्मान मिलना चाहिए वह योगी सरकार में मिला है और मिलता रहेगा। प्रदेश में सिर्फ़ ब्राह्मणों को बरगलाने की कोशिश कि जा रहीं है। ब्राह्मणों को किसी के बहकावे में आने की ज़रूरत नहीँ है। ब्राह्मणों का नाम लेकर सपा- बसपा जैसे दल सत्ता में वापसी का सपना देख रहे हैं। बुआ- भतीजे की राजनीति सफल नहीँ होगी। भगवान परशुराम ब्राह्मणों के आदर्श हैं वह उन्हें पूजता है। परशुराम किसी नाम के मोहताज नहीँ हैं। उनके आगे भगवान परशुराम लगा है। मूर्ति लगवाने से ब्राह्मणों का दिल नहीँ पिघलेगा।

रवीन्द्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा हमेशा से ब्राह्मणों का सम्मान किया है। भाजपा में कलराज मिश्र, केसरीनाथ त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत वाजपई, रमापति राम त्रिपाठी, महेंद्रनाथ पाण्डेय जैसे लोग कौन हैं। भाजपा की इन विभूतियों को कौन नहीँ जानता, जिन्होंने अपनी अलग छाप छोड़ी। योगी सरकार में दिनेश शर्मा उपमुख्यमंत्री हैं। श्रीकान्त शर्मा ऊर्जा मंत्री हैं। सतीश द्विवेदी शिक्षामंत्री हैं। बृजेश पाठक आख़िर कौन हैं। क्या यह लोग ब्राह्मण नहीँ हैं।

पूर्वांचल और देश के ब्राह्मणों से अपील करते हैं कि ब्राह्मणों को बदनाम किया जा रहा है। वह किसी बहकावे में न आएं। भदोही में ब्राह्मणवाद की आड़ में अनैतिक राजनीति करने वाले वे कौन हैं। भदोही में आतंक, माफियागिरी, बालू खनन का अवैध साम्राज्य खड़ा करने वाले आज अपने बुरेकर्मों से फँसे हैं तो ब्राह्मण की दुहाई देते हैं। यूपी में योगी और केंद्र के मोदी राज़ में पूरे प्रदेश के ब्राह्मणों का सम्मान बढ़ा है। भाजपा सरकार में ब्राह्मण पूरी तरह सुरक्षित है। भदोही में ब्राह्मणों के साथ सर्वसमाज के सुखदु:ख में मैं हमेशा भागीदार रहूंगा। भदोही के विकास और ब्राह्मणों एवं सर्वसमाज के लिए हित के लिए मैं हमेशा तैयार हूँ, लेकिन माफियाराज स्थापित नहीँ होने दूँगा।