लाकडाउन का चौथा चरण चल रहा है। देश भर में मजूदरों का पलायन हो रहा है। लेकिन इस बीच जम्मू और कश्मीर के विशनाह विधानसभा से अच्छी तस्वीरें आई। यहां पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में प्रवासी मज़दूरों के बीच भोजन वितरित किया गया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा ने बताया कि “जब से लाकडाउन शुरू हुआ है तब से विशनाह विधान सभा में 5,500 लोगों को राशन दिया जा चुका है। इसके साथ लोगों को मास्क और सैनेटाइजर भी दिया गया। साथ ही सबसे आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने को कहा जा रहा है। इसके साथ ही हम लगातार कोशिश कर रहें हैं कि कोई भी मजदूर पलायन न करे।”
प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा से ने अबतक Pm Care फंड में 15 लाख रूपये का सहयोग दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह राशि भाजपा प्रदेश नेतृत्व को दे दिया गया है।
इस दौरान पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा के साथ भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय युवा नेता और मण्डल के नेता भी मौजूद रहे।