स्रोत: गूगल

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने शुक्रवार की सुबह एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा। कंगना ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से सवाल पूछा है।

कंगना रनौत ने सोनिया गांधी से पूछा- आदरणीय सोनिया गांधी जी, एक महिला होने के नाते क्या जिस तरह आपकी महाराष्ट्र की सरकार ने मेरे साथ बर्ताव किया है, उससे आपको गुस्ता नहीं आता। क्या आप डॉ. अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान के सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए अपनी सरकार से अनुरोध नहीं कर सकते ? क्या आप खमोशी से देखती रहेंगी।
इससे पहले कंगना ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर ”सत्ता के दुरुपयोग” का आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उनकी आवाज दूर तक जाएगी। इस घटनाक्रम में फिल्म जगत के कई लोग कंगना के समर्थन में आगे आए हैं।