प्रतीकात्मक तस्वीर

अनलॉक 1 के बाद देशभर में लगातार कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। यह संख्या अब लाखों में पहुंच गयी है जिससे मृतकों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। अब इस संख्या के बढ़ने के कारण अलग अलग राज्य लॉकडाउन बढ़ाने के लिए कदम उठा रहे हैं। कुछ राज्य एकबार फिर लॉकडाउन 1 महीने के लिए आगे बढ़ा चुके हैं। इसमें असम, तमिलनाडु, झारखंड, पश्चिन बंगाल, कर्नाटक, मणिपुर जैसे राज्य शामिल हैं।

रविवार को मणिपुर में रविवार को 15 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। अब वहां 15 जुलाई तक लॉकडाउन रहेगा। ऐसे ही असम में भी 14 दिन का लॉकडाउन लगाने का ऐलान के दिया गया है। हेमंत सोरेन ने झारखंड में शुक्रवार को ही लॉकडाउन लगा दिया था। यह अवधि 31 जुलाई तक बढ़ाने की घोषणा की गयी है। इन राज्यों की तरह ही पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 31 जुलाई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। इस लॉकडाउन के दौरान रात में कर्फ्यू 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। वहीं पर कर्नाटक में अब हर रविवार को पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। इसके साथ सरकार ने नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव किया है।