मध्यप्रदेश में आज शिवराज सिंह चौहान के मंत्रीमंडल का विस्तार होगा। इससे पहले बुधवार शाम को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मध्यप्रदेश के अतिरिक्त प्रभार के तौर पर शपथ ली। मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की तबियत खराब होने के कारण आनंदी बेन पटेल को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वो शिवराज मंत्रिमंडल की शपथ दिलाएंगी। सत्ता परिवर्तन के बाद शिवराज सिर्फ 6 सहयोगियों के साथ ही सरकार चला रहे थे। लेकिन अब आज उनके मंत्रीमंडल में 28 मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। हालांकि यह शपथ ग्रहण संभाल दो दिन पहले ही होने वाला था लेकिन मंत्रीमंडल की लिस्ट में पेंच फंसने के कारण इसे टालना पड़ा। इस संभावित लिस्ट में आगामी मध्यावधि चुनाव का भी ध्यान रखा गया है।
भाजपा के ये 16 नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ
1. गोपाल भार्गव
2. भूपेंद्र सिंह
3. यशोधरा राजे सिंधिया
4. विजय शाह
5. जगदीश देवड़ा
6. बृजेंद्र प्रताप सिंह
7. विश्वास सारंग
8. प्रेम सिंह पटेल
9. इंदर सिंह परमार
10. ऊषा ठाकुर
11. ओम प्रकाश सकलेचा
12. भारत सिंह कुशवाह
13. रामकिशोर कांवरे
14. मोहन यादव
15. अरविंद भदौरिया
16. राम खिलावन पटेल
सिंधिया समर्थक ये 9 नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ
17. राजवर्धन सिंह
18. प्रदुम्न सिंह तोमर
19. इमरती देवी
20. महेंद्र सिसोदिया
21. गिरिराज दंडोतिया
22. सुरेश धाकड़
23. ओपी एस भदौरिया
24. प्रभुराम चौधरी
25. ब्रिजेंद्र सिंह यादव
कांग्रेस से भाजपा में आए ये 3 नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ
26. बिसाहू लाल सिंह
27. एंदल सिंह कंसाना
28 . हरदीप सिंह डंग