स्रोत: गूगल

शांभवी शुक्ला

प्रियंका गांधी वाड्रा आज शिमला जा सकती हैं। उन्होंने 10 अगस्त के आने की अनुमति मांगी है। उनके साथ कोई 12 लोग भी शिमला जाएंगे।

हिमाचल आगमन के लिए उनके साथ आने वाले सभी सदस्यों, सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों को 72 घंटे पहले की कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट साथ लानी होगी। इसके बाद ही उन्हें शिमला में प्रवेश मिलेगा।

आपको बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी‌ शिमला स्थित छराबड़ा मैं अपने घर जाना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने प्रशासन से अनुमति मांगी थी। जिसके लिए प्रशासन द्वारा उनके ईपास को मंजूरी दे दी गई है।

दरअसल दिल्ली के सभी क्षेत्र कोरोना वायरस की भयंकर चपेट में हैं।ऐसी स्थिति में प्रियंका को शिमला अपने साथ कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट लानी होगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो उन्हें संस्थागत क्वॉरेंटाइन होना पड़ सकता है।