शुक्रवार को राज्यसभा की 19 सीटों के लिए मतदान हुए। आंध्रप्रदेश और गुजरात की 4-4 सीट, मध्यप्रदेश और राजस्थान की 3-3 सीट, झारखंड की 2 और मणिपुर, मिजोरम और मेघालय की 1-1 सीट पर मतदान हुआ।
Congress wins 2 seats from Rajasthan in Rajya Sabha elections, while BJP has won 1 seat.
— ANI (@ANI) June 19, 2020
क्या आये नतीजें:
आंध्र प्रदेश में चारों खाली सीटें वाईएसआर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। और ये चारों ही सीट इनके के पाले में गयी हैं।
मध्यप्रदेश से राज्यसभा की 3 सीटों पर चुनाव हुए। वोटिंग के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के खाते में 56 वोट, सुमेर सिंह को 55 और दिग्विजय सिंह को 57 वोट आये। इसके अलावा फूल सिंह बरैया को 36 वोट मिली।
राजस्थान से राज्यसभा की 3 सीटों के लिए वोटिंग हुई। कांग्रेस से के सी वेणुगोपाल और नीरज डांगी ने जीत दर्ज की। वहीं भाजपा से राजेंद्र गहलोत ने जीत दर्ज की