सोशल मीडिया

शांभवी शुक्ला

बॉलीवुड की बेशुमार जोड़ियों में से एक सैफ और करीना ने बुधवार की दोपहर अपने दोबारा मां-बाप बनने की खुशी साझा की है।

उन्होंने एक साझा बयान जारी किया है।जिसमें उन्होंने कहा कि उनके घर में एक और सदस्य जुड़ने वाला है।इस बात को सबके बीच रख कर वे बहुत खुश हैं।इसके अलावा दोनों दंपत्ति ने अपने शुभचिंतकों और फैंस का शुक्रियादा भी किया।

आपको बता दें कि 2012 में सैफ अली खान और करीना कपूर ने शादी की थी।उनका पहले ही एक बच्चा है।जिसका नाम तैमूर अली खान है।तैमूर का जन्म 2016 में हुआ था।यह उनके घर में दूसरी खुशी है।