प्रशांत मिश्रा

2020 बॉलीवुड के लिए काफी बुरा रहा है और अब बॉलीवुड की लोकप्रिय कोरियोग्राफर सरोज खान के फैन्स के लिए एक बुरी खबर है। खबरों के मुताबिक सरोज खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनको सांस लेने में परेशानी आ रही है और काफी तकलीफ का सामना करने के बाद सरोज खान को बांद्रा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी उम्र 71 साल है।  हालांकि उनकी तबीयत में सुधार है और जल्द डिस्चार्ज हो सकती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ दिन पहले उन्हें सांस की तकलीफ हुई थी, जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया। सांस की समस्या होने की वजह से कोविड 19 के संक्रमण की आशंका भी होने लगी थी, पर उनकी कोविड 19 की रिपोर्ट नेगेटिव है। खबरों से जानकारी मिली है कि अब वो बेहतर महसूस कर रही हैं और बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकती हैं। सरोज खान बॉलीवुड की काफी लोकप्रीय डांस कोरियोग्राफर हैं।

71 साल की सरोज खान का नाम कोरियोग्राफी के क्षेत्र में बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है। कई लोग उनको प्यार से सरोज जी-सरोज जी भी कह कर बुलाते हैं उन्होंने कई फिल्मों में बेहतरीन कोरियोग्राफी की है। पिछले कुछ अर्से से उनकी सक्रियता कम है। हालांकि कंगना रनोट की फिल्म मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ़ झांसी में सरोज ने एक गाने को कोरियोग्राफ किया था। इसके बाद करण जौहर की फिल्म कलंक में माधुरी दीक्षित के गाने को भी कोरियोग्राफ किया था। सरोज खान के द्वारा कोरियोग्राफ किये जाने वाले डांस को दर्शक काफी पसंद करते हैं।

आपको बतादे इससे पहले सरोज खान ने कंगना की फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के गानों को कोरियोग्राफ किया था, जो 2015 में आयी थी। सरोज और माधुरी की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा में कई यादगार डांस परफॉर्मेंसेज़ दी हैं, जो आज भी मील का पत्थर मानी जाती हैं। सरोज खान ने कुछ फिल्मों में बतौर राइटर भी काम किया। वो तीन बार बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीत चुकी हैं। सरोज खान बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है।

Leave a Reply