प्रशांत मिश्रा
आज पूरी दुनिया कोरोनावायरस महामारी के संकट से काफी लंबे समय से जूझ रही है। ऐसे में सेलेब्रिटीज घर में रहकर सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ न कुछ पोस्ट कर के अपने फैंस को अपडेट कर रहे है । टीवी एक्टर विवियन डिसेना भी इस दौरान अपने घर में ही है। सोशल मीडिया पर वो काफी पॉपुलर हैं। विवियन को जनता द्वारा काफी प्यार मिलता है।
आपको बता दें विवियन डीसेना की गिनती टीवी के मोस्ट हैंडसम एक्टर्स में होती है। लंबे समय से वह किसी सीरियल में नजर नहीं आ रहे। आखिरी बार वो शक्ति-अस्तित्व के एहसास की सीरियल में नजर आए थे। शो में उनको बहुत ज्यादा पसंद किया गया। विवियन के फैंस चाहते हैं कि एक बार वो फिर से टीवी पर नजर आए। शक्ति एक अस्तित्व के एहसास की सीरियल छोड़ने के बाद विवियन के बारे में यह खबर थी कि वह बिग बॉस 13 में नजर आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बिग बॉस 13 में वो नहीं थे। टीवी पर विवियन डीसेना का सफर बहुत सफल रहा है। इन्होंने जिस शो में भी काम किया वह शो सुपरहिट रहा। फीमेल फैंस के बीच में तो वो कुछ ज्यादा ही पॉपुलर हैं। और फीमेल फैंस उनके लुक और स्टाइल को काफी पसंद करती हैं।
अभय रायचंद के किरदार में विवियन ने अपनी पहले सीरियल प्यार की ये एक कहानी से हम सबको प्रभावित किया था। उसके बाद मधुबाला – एक इश्क़ एक जुनून उनका दूसरा शो था जो विवियन के फैंस के लिए ट्रीट था। विवियन का क्रेज़ इतना था की उनके प्यार में लड़कियाँ उनसे मिलने उनके सेट तक आ जाती थी।
उनका किरदार भी इतना मजबूत था की आज भी लोग उन्हें RK यानी ऋषभ कुंदरा के नाम से उनको याद करते हैं। दृष्टि धामी अपने आप में ही बेहतरीन अदाकारा हैं और मधुबाला में विवियन के साथ की उनकी केमिस्ट्री लोग आज भी बहुत मिस करते हैं। दोनों की जोड़ी को स्क्रीन पर काफी पसंद किया गया था।
विवियन डीसेना टीवी सीरियल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को भी लेकर चर्चा में रहे। 2013 में उन्होंने वाहब्बीज दोराबजी से शादी की थी जो एक टीवी एक्ट्रेस है। दोनों स्टार वन के पॉपुलर शो प्यार की ये एक कहानी में साथ नज़र आये थे और उसी के बाद से इनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी। उसके बाद दोनों ने शादी की लेकिन दोनों की शादी ज़्यादा दिन तक नहीं चल पायी और 2016 में ही दोनों के बीच तलाक हो गया। आप सभी को बता दें कि अब तक तो ये दोनों अपनी ज़िन्दगी अकेले ही बीता रहे हैं। विवियन डीसेना को आज भी सीरियल की दुनिया में काफी मिस किया जाता है। एक समय में उन्होंने अपनी कलाकारी से लोगों को दीवाना कर लिया था।