Yogi Adityanath Cabinet Ministers List : उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक जीत के बाद शुक्रवार को शाम चार बजे योगी आदित्यनाथ लखनऊ में दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले गुरूवार को उन्हें दोबारा विधायक दल का नेता चुना गया। इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह भी भाजपा के पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। योगी मंत्रिमंडल में 2024 की छाप हमें देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं कि योगी आदित्यनाथ के साथ कौन-कौन से लोग शपथ ले सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः The Kashmir Files Review: मनोरंजन नहीं आँखों में आँसू लाने वाली फ़िल्म!
दो डिप्टी सीएम होंगे?
लखनऊ के राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है जैसे भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने चुनाव हारने के बाद भी पुष्कर सिंह धामी को मौका दिया। ठीक वैसे ही केशव प्रसाद मौर्य पर विश्वास बना रहेगा। एक बार फिर केशव मौर्य उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। साथ ही डाॅ दिनेश शर्मा का नाम भी उपमुख्यमंत्री के रूप में लगभग फाइनल ही है। बता दें, भाजपा के दोनों नेता इस समय विधान परिषद् के सदस्य हैं।
बेबी रानी मौर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं, डाॅ महेन्द्र सिंह को इस बार बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। श्रीकांत शर्मा, ब्रजेश पाठक, सिद्धार्थ नाथ सिंह, अनिल राजभर, भूपेंद्र चौधरी, संजय निषाद, असीम अरूण, सतीश महाना, सुरेश खन्ना जैसे नेता कैबिनेट मंत्री की शपथ ले सकते हैं। इसके अलावा करीब 14 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 9 राज्य मंत्री शपथ ले सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः IPL 2022: आईपीएल में कब, कहां और किसके खिलाफ मैच खेलेगी चेन्नई सुपर किंग्स, चेक करें पूरी टीम
नए चेहरों पर भरोसा जताया जाएगा!
इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर कई नए चेहरे चुनाव जीतकर आए हैं। देवरिया सदर के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, पूर्व ऑफिसर राजेश्वर सिंह, दयाशंकर सिंह जैसे नए चेहरों को भी योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा चर्चा जोरों पर है कि राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को भी योगी 2.0 में मंत्री पद मिल सकता है।