सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फ़िल्म ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। सुशांत के फैंस को इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था। सुशांत के फैंस के लिए उनकी आखिरी फ़िल्म भावनात्मक तौर पर काफी नजदीक है। इस फ़िल्म को हॉटस्टार पर 24 जुलाई को रिलीज़ रिलीज़ किया जाना है।

क्या है ट्रेलर में:

2 मिनट 43 सेकेंड का ये ट्रेलर आपको गुदगुदाएगा भी और रुलाएगा भी। किज़ी बासू यानी संजना सांघी इस फिल्म में कैंसर की मरीज़ हैं। जिनकी मुलाकात होती है एक जिंदादिल लड़के और दिलफेंक आशिक मैनी यानी सुशांत सिंह राजपूत से। शुरुआत में किज़ी, मैनी को पसंद नहीं करतीं पर धीरे-धीरे मैनी की क्यूटनेस पर वो फिदा हो जाती हैं और अपना दिल दे बैठती हैं। लेकिन दोनों की लव स्टोरी के बीच आती है किजी की बीमारी यानी कैंसर। और यहीं पर ट्रेलर आपको भावुक कर देगा कि कैसे किज़ी अपनी बिगड़ती तबीयत के बीच मैनी को इग्नोर करतीं हैं और मैनी, किज़ी के साथ आखिरी पल तक साथ देता है।

आप भी इस फ़िल्म के ट्रेलर को देख सकते हैं 

Leave a Reply