आशीष मिश्रा

मेष-आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगा. छोटे से छोटा काम भी आपका पूरा होगा। आपको आज मेहनत का फल और खुशी मिलेगी।

वृषभ-आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया है। आईटी सेक्टर और भूमि से जुड़े किसी भी मार्ग में आपको लाभ मिलेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा।

मिथुन-आज का दिन बहुत से निर्णय लेने के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। आप में से कई लोग अपने आपको स्थानांतरण के आस-पास महसूस करेंगे।

कर्क-
आपके लिए समय बहुत बढ़िया है। आप अपनी जिम्मेदारी को बहुत अच्छे से निभा पाएंगे। परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मन में प्रसन्नता रहेगी।

सिंह-आज का दिन निर्णय लेने के लिहाज से आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हालांकि,निर्णय लेने के लिए आपको किसी वरिष्ठ की सहायता की ज़रूरत पड़ेगी। कार्य पूर्ण होंगे।

कन्या-एक निर्णायक तौर पर आगे बढ़ने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आप नेतृत्व के तौर पर उभर सकते हैं। पारिवारिक सुख-शांति प्राप्त होगी।

तुला-आज के दिन आपका ध्यान पूरी तरह से अपने कार्यों की ओर केंद्रित रहेगा। हालांकि काम में आपको छोटी अड़चन महसूस हो सकती है। परिवार के प्रति आपका समर्पण बढ़ेगा।

वृश्चिक-कार्यक्षेत्र से आपको थोड़ी सी उदासी महसूस होगी। हालांकि,परिजनों के सहयोग से मन में संतुष्टि मिलेगी। आज के दिन पूजा-पाठ के प्रति ध्यान बढ़ सकता है।

धनु-ये समय आपके लिए बहुत बढ़िया है। कार्यक्षेत्र में एक नेता या लीडर के रूप में अपनी अहमियत बता पाएंगे। रिश्तेदारों एवं परिजनों से संबंध अच्छे रहेंगे।

मकर-कार्यक्षेत्र में आपके कार्य को सराहा जाएगा। साज-सजावट एवं सुंदरता की ओर मन लगेगा। घर-परिवार के लिए कुछ नया करने का मन करेगा।

कुम्भ-इस समय आपको एक बिजनेस पार्टनर के रूप में भरपूर आर्थिक सहयोग मिलेगा। महिला मित्र द्वारा मदद मिल सकती है। मन में उत्साह एवं खुशी बनी रहेगी।

मीन-अपने मन की जितनी भी बातें हैं वो करने के लिए दिन बहुत बढ़िया है। आपका कार्य किसी भी प्रकार से आहत न हो इस बात का ध्यान रखें। संतान द्वारा सुख मिलेगा।