आशीष मिश्रा
मेष-आपको दूसरों की मदद करने से सकून मिलता है इसलिए आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं इससे परेशान होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। लेकिन आप अपने मधुर व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। रात्रि में पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
वृषभ-आज का दिन परिवारीजनों के साथ बीतेगा। भाग्यवश दोपहर तक कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। यह संतान संबंधी भी हो सकता है और पत्नी से संबंधित भी। लेकिन आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सांयकाल के समय किसी पुराने मित्र के आने से मन प्रसन्न होगा। कुछ अधूरे कार्य भी पूरे होंगे। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।
मिथुन-पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। सांयकाल से लेकर रात तक वाहन चलाने में सावधानी बरतें। प्रिय एवं महान पुरुषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन का मन बना रहे हैं तो आज आपको अच्छे अवसर भी मिल सकते हैं।
कर्क-राशि स्वामी की उत्तम स्थिति एवं राशि पर बृहस्पति का धनुः राशीस्थ होकर परिभ्रमण अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति कराकर कोष की स्थिति को सुदृढ़ करेगा। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ध्यान रखें कि आज शीघ्रता और भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है। सांयकाल से देर रात तक देव दर्शन का लाभ लें।
सिंह-राजनीतिक क्षेत्र में आज अशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति भी होगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। व्यवसाय में भी आज आपके लिए लाभ के अवसर आएंगे। हालांकि सेहत संबंधी समस्याएं यानी कि पाचन क्रिया मंद तथा नेत्र विकार होने की संभावना है। सांयकाल से लेकर रात्रि का समय प्रियजनों के दर्शन हास्य-परिहास में व्यतीत होगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें।
कन्या-राशि का स्वामी बुध सिंह में गुरु व केतु आज धनुः राशि में संचार कर रहे हैं। फलस्वरूप वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रतिद्वंदियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। वह आपको परेशान करने के लिए नए-नए तरीके अपनाएंगे लेकिन अंत में जीत आपकी ही होगी। इसलिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बस ईश्वर का नाम लें सबकुछ आपके ही हक में होगा। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।
तुला-आज शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि का योग है। आय के नए स्रोत बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी वाणी आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। लेकिन आज भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। आज आपको हर कार्य में जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी।
वृश्चिक-आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। साथ ही आपके धन, सम्मान और यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा। आज शाम किसी मित्र से हुई मुलाकात आपके सारे बिगड़े कार्य बना देगी। इससे मन काफी प्रसन्न रहेगा। शाम को प्रियजनों से भेंट होगी। लेकिन ध्यान रखें कि वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल प्रियजनों से भेंट एवं रात्रि में सैर-सपाटे और मौज-मस्ती का अवसर प्राप्त होगा।
धनु-आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन खर्च का योग है। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। दिन में राज्य संबंधित कार्य से कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। हालांकि इसमें अंत में आपको ही सफतला मिलेगी। दोस्तों के साथ मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा।
मकर-आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। तो आपको लाभ मिलेगा। लेकिन ध्यान रखें कि इस संबंध में किसी वरिष्ठ की राय जरूर ले लें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। सांयकाल में धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।
कुंभ-राशि स्वामी शनि की द्वादश स्थिति के कारण माता को अचानक ही शारीरिक कष्ट हो सकता है। इससे भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। लेकिन परेशान होने के बजाए धैर्य से काम लें। जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा। किसी संपत्ति के क्रय-विक्रय के समय उसके सारे वैद्यानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। निवेश करना हो तो भी किसी जानकार की भी राय जरूर ले लें। ताकि आपको किसी प्रकार का कोई नुकसान न हो।
मीन-वैवाहिक जीवन आनंददायक बीतेगा। आज पास व दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। बिजनस में तरक्की होने से मन काफी प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। सांयकाल के समय घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। पुराने मित्रों से हुई मुलाकात से आज आपका मन शांत रहेगा। आज माता-पिता की सलाह और आशीर्वाद आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी। अधूरे कार्यों को पूरा करने का मौका मिलेगा।