आगरा से भाजपा विधायक योगेन्द्र उपाध्याय कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। इससे पहले केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

आज सुबह ही उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री और घाटमपुर से विधायक कमल रानी वरूण का कोरोना से इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिसके बाद योगी आदित्यनाथ ने अपना अयोध्या का दौरा रद्द कर दिया था। योगी आदित्यनाथ अब कल अयोध्या का दौरा करेंगे।

5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।