देश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार के पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 6,977 नए मामले आए हैं। वहीं इस दौरान 154 लोगों की मृत्यु हुई। कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,021 हो गया है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,38,845 हो गया है जिसमें 73,560 लोगों का इलाज चल रहा है।जबकि 57,721 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस बीच भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने लोगों को सुझाव दिया है कि इस समय काढ़े व च्यवनप्राश का सेवन करना चाहिए। इसी पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा संकट के समय में सरकार को इसे मुफ्त में बांटना चाहिए।
उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा “आयुष मंत्रालय की तरफ़ से TV पर दिखा रहे हैं कि कोरोना से बचने के लिए काढ़े व च्यवनप्राश का सेवन करना चाहिए। यदि ये वैज्ञानिक रूप से सिद्ध उपाय हैं तो संकटकाल में सरकार इनकी मुफ़्त आपूर्ति करे। ‘आरोग्य सेतु’ का उपयोग करने पर ये पुरस्कार स्वरूप दिये जाएं तो लोग प्रोत्साहित होंगे।”
आयुष मंत्रालय की तरफ़ से TV पर दिखा रहे हैं कि कोरोना से बचने के लिए काढ़े व च्यवनप्राश का सेवन करना चाहिए. यदि ये वैज्ञानिक रूप से सिद्ध उपाय हैं तो संकटकाल में सरकार इनकी मुफ़्त आपूर्ति करे.
‘आरोग्य सेतु’ का उपयोग करने पर ये पुरस्कार स्वरूप दिये जाएं तो लोग प्रोत्साहित होंगे.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 25, 2020
देश में इस समय लाकडाउन का चौथा चरण चल रहा है लेकिन रोजाना संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में सरकार के समाने सबसे बड़ी चुनौती इसे रोकाना है। देश सहित विश्वभर के वैज्ञानिक वैक्सीन की खोज कर रहें पर अभी कोई खास सफलता नहीं मिल रही है। वहीं देश में कोरोना के कारण लगातार मजदूरों का पलायन हो रहा है।