उत्तर पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को आज बड़ी कामयाबी मिली है। विकास दुबे (Vikash Dubey) का करीबी साथी अमर दुबे (Amar Dubey) को STF ने हमीरपुर में मार गिराया। इसे उत्तर प्रदेश पुलिस की बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है।
कानपुर की घटना के बाद पुलिस विकास दुबे और उसके साथियों की तलाश कर रही है। इसी कड़ी में आज बडी सफलता मिली। हालांकि विकास दुबे के विषय में कोई भी जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है।
Kanpur encounter case: Amar Dubey, close aide of history-sheeter Vikas Dubey, has been killed in an encounter with Uttar Pradesh Special Task Force (STF) in Hamirpur today. pic.twitter.com/dygqgNaUNP
— ANI UP (@ANINewsUP) July 8, 2020
कानपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस जब विकास दुबे के घर पकड़ने गई तब उसने साजिश के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस पर हमला किया जिसमें 8 पुलिस जवान शहीद हो गए थे। पूरे मामले की जांच चल रही है।