प्रशांत मिश्रा
संजय लीला भंसाली की साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म बाजीराव मस्तानी ऐतिहासिक फिल्म थी और जबरदस्त हिट रही।बाजीराव मस्तानी ने थिएटर्स में धमाकेदार कमाई की थी। और अब बाजीराव मस्तानी की प्रेम कहानी एक बार फिर से देखने को मिलेगी। संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी को एक अलगअंदाज़ में दर्शको के सामने लाने की तैयारी चल रही है।
इस बार ये कहानी स्टेज पर म्यूजिकल लाइव प्ले के तौर पर नजर आएगी। कहा जा रहा है की इसके क्रिएटिव डायरेक्टर पंडित बिरजू महाराज होंगे। ये म्यूजिकल ड्रामा फिल्म पर ही आधारित होगा जिसमें 9 से 10 म्यूजिकल सीक्वेंस 50 डांसर्स और 12 एक्टर्स को लेकर किया जाएगा। इस नाटक में सात ओरिजनल गाने फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ से लिए गए हैं जिनमें ‘मल्हारी’ को भी शामिल किया गया है।
वैसे तो पंडित गुरु बिरजू महाराज पहले भी संजय लीला भंसाली की फिल्मों के कई फेमस गानों में कोरियॉग्रफी दे चुके हैं। लेकिन इस बार वो इस स्टेज म्यूजिकल लाइव में अपनी उम्दा कला का प्रदर्शन भी करेंगे। फिल्म के इस रूप की सबसे खास बात यह है कि इसमें फिल्म के सभी 7 सुपरहिट गानों और मल्हारी को भी शामिल किया गया है।
जब बात फिल्म बाजीराव मस्तानी की है तो जाहिर सी बात है कि दर्शको के मन में यह सवाल भी आएगा कि बाजीराव रणवीर और मस्तानी दीपिका और काशीबाई प्रियंका के किरदार में कौन नज़र आएगा , चलिए आपको बताते हैं कि रणवीर का निभाया हुआ पेशवा का किरदार म्यूजिकल शो में स्टेज पर एक्टर रजनीश दुग्गल निभाएंगे, इसके साथ ही दो मशहूर कथक डांसर्स शैलजा नलवडे और अनुसुआ मजूमदार उनकी पत्नी मस्तानी और काशीबाई के किरदारों में नजर आएंगी।
स्टेज पर पेशवा का किरदार निभाने वाले रजनीश दुग्गल ने बताया कि उन्होंने इस म्यूजिकल शो को बेहतर तरीके से समझने के लिए कई बार भंसाली की ‘बाजीराव मस्तानी’ देखी और इसके लिए खुद को उसी तरह तैयार भी किया, साथ ही साथ उन्होंने इस शो के लिए पंडित बिरजू महाराज से सेमी-क्लासिकल डांस ‘छाओ’ की 40 दिनों की ट्रेनिंग भी ली है।
अब बात आती है कि यह स्टेज म्यूजिकल लाइव दर्शकों के बीच कब पेश किया जायेगा तो आपको बता दें कि देश और विश्व भर में कोरोना महामारी के चलते इसके शो किया जाना संभव नहीं हो पाया है। अब देखना यह है कि इस शो का लाइव परफॉर्मेंस होता है या इसे भी फिल्मों की तरह ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर ही रिलीज किया जाता है।
इस शो के लिए फिल्म में असली किरदार निभाने वाले रणवीर, दीपिका और प्रियंका को भी इन्वाइट किए जाने की प्लानिंग है। अपने किरदारों में किसी अन्य ऐक्टर को देखना उनके लिए भी जरूर खास होगा। अब ये प्रेम कहानी म्यूजिकल ड्रामा के रूप में दर्शकों को कितनी पसंद आती है ये तो शो आने के बाद ही पता चलेगा।