शंभवी शुक्ला
छत्तीसगढ़ के बस्तर के पास जगरगुंडा इलाके में सुकमा पुलिस ने बुधवार की सुबह एक मुठभेड़ में चार नक्सलियों को ढेर कर दिया। नक्सलियों के शव की पहचान अभी जारी है। इसके अलावा इलाके में पुलिस सर्च ऑपरेशन भी चला रही है।
वहीं अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से 303 राइफल और भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद किए गए हैं। इसके अलावा जंगल में छानबीन जारी है।
बस्तर रेंज पुलिस महा निरीक्षक सुंदरराज ने बताया कि बुधवार की सुबह 9:30 बजे जिले के जगरमुंडा पुलिस स्टेशन के तो हाथ पूनम पर जंगल के पास जवानों और नक्सलियों में गोलीबारी हुई। जिसमें 4 नक्सली मारे गए हैं। डीआरजी सीआरपीएफ और कोबरा के जवानों के संयुक्त तत्वाधान में खुफिया अभियान चलाया गया।
आपको बता दें कि गोलीबारी खत्म होने के बाद चार शव बरामद किए गए हैं। यह चारों शव नक्सलियों के हैं। पुलिस को शक है कि जंगल में अभी और नक्सली छिपे होंगे। जिनकी तलाश चल रही है।