रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस की तीन दिवसीय यात्रा के लिए बुधवार को मास्को के लिए रवाना हो चुके है। इस दौरान वहां वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे।
एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक ऐसे समय हो रही है, जब इसके दो सदस्य देशों- भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में एक सीमा गतिरोध है। चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंघे के एससीओ की बैठक में हिस्सा लेने की उम्मीद है।



















