टि्वटर

देश की राजधानी दिल्ली में 90 साल की एक बुजुर्ग महिला को घर से अगवा कर दुष्कर्म और हैवानियत किए जाने का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। दिल्ली के छावला, नज़फगढ़ इलाके में एक 90 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार कर मारपीट की गई पीड़ित बुजुर्ग महिला आरोपी से रहम की गुहार लगाती रही और कहा कि वो उसकी दादी की उम्र की है लेकिन आरोपी पर कोई असर नहीं हुआ। पीड़ित बुजुर्ग महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, “6 महीने की बच्ची से लेकर 90 साल की बुजुर्ग महिला तक कोई भी सुरक्षित नहीं है। इस उम्र में इन महिला को इस तरह की प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। अम्मा उस 33 साल के दरिंदे से भीख मांगती रहीं कि उनको छोड़ दे! वह उसकी दादी की उमर की हैं, पर हवस के नशे में डूबे हुए उस जानवर ने रेप कर सब हद पार कर दीं! यह साफ दिखाता है ये कि इन घटनाओं को अंजाम देने वाले लोग इंसान नहीं जानवर हैं।”

उन्होंने कहा, “कैसा समाज है हमारा? इंसानियत मर गयी है जिसके लिए 6 महीने की बेटी और 90 साल की महिला, दोनों ही केवल एक वस्तु हैं। मैं बुजुर्ग महिला से मिली हूं, इनको न्याय दिलवाने की जंग में हम इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे। हर हाल में इस केस में 6 महीने में फांसी होनी ही चाहिए।”