सलमान खान

प्रशांत मिश्रा

सलमान खान ने शुरु किया खुद का फूड ट्रक अब लॉकडाउन में गरीबों को खिलाएंगे खाना। आज पूरी दुनिया एक बहुत बड़ी बीमारी कोरोना वायरस से एक साथ लड़ रही है। चीन से शुरु हुआ ये जानलेवा वायरस आज पूरी दुनिया में कहर मचा रहा है। भारत भी इसकी चपेट में है। भारत में कोरोना वायरस के 50 हजार से ज्यादा केस हो गए है। ऐसे में सरकार ने देश को लॉकडाउन घोषित कर दिया है। जनता से अपील भी की गई है कि वो अपने-अपने घरों में ही रहे और खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।

लॉकडॉउन के चलते बॉलीवुड के सितारे भी अपने घरों में ही बंद है। ऐसे समय में कुछ बॉलीवुड स्टार्स तो ऐसे भी हैं जो इस मुश्किल समय में गरीबों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। सलमान खान लगातार एसे लोगों की मदद कर रहे हैं। सलमान खान ने खुद भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसे फैन्स द्वारा काफी पसंद किया गया था और अब उन्‍होंने Being Haangryy नाम से एक फूड ट्रक की शुरुआत की है, जिसके द्वारा हर गरीब को पेट भर खाना खिलाया जाएगा। 

आपको बता दें कि इससे पहले उन्‍होंने लोगों के लिए बैलगाड़ी और ट्रैक्टर में राशन भी भेजा था। इस काम में सलमान खान का साथ उनके परिवार वाले भी बखूबी देते दिखाई दिए थे। खास बात तो ये है कि वीडियो में सलमान के साथ यूलिया वंतुर और जैकलीन फर्नांडीस भी नजर आई थी। 

इसके अलावा सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े डेली वेज वर्कर्स के खातों में पैसे भी ट्रांसफर किए थे। वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए सलमान ने कई वीडियो जारी किए हैं। जहां उन्होंने अपनी राय दी है, और राष्ट्र के लोगों से घर के अंदर रहने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की भी अपील की।
कारोना वायरस से आए इस संकट में सलमान खान ने लोगो की खूब मदद की है ।