प्रशांत मिश्रा

जाने माने डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर और हॉलीवुड के एक्टर जॉन सीना की सोशल मीडिया पोस्ट से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें भारत के साथ कितना लगाव है। वो अपने इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड के कई सितारों की तस्वीरें शेयर कर चुके हैं। कुछ दिन पहले ही अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोविड 19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद जॉन सीना ने दोनों की तस्वीरें शेयर की थीं। अब हाल ही में उन्होंने ऐश्वर्या राय के अस्पताल में भर्ती होने पर उनकी तस्वीर शेयर की है।

अमिताभ और अभिषेक के अस्पताल में भर्ती होने के साथ ही ऐश्वर्या और आराध्या होम क्वारंटीन में थे। बीते दिनों दोनों मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हुए। ऐश्वर्या के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर जॉन सीना ने उनकी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। उन्होंने केवल तस्वीर पोस्ट की की है कैप्शन में कुछ नहीं लिखा है।

आपको बतादें जॉन सीना हमेशा तस्वीर ही पोस्ट करते हैं। उसके साथ वो कोई कैप्शन नहीं लिखते हैं। जॉन के पोस्ट पर ऐश्वर्या के फैंस खूब कमेंट्स कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक ऐश्वर्या को लगातार बुखार की शिकायत हो रही थी। डॉक्टर्स उनका चेकअप करने घर पहुंचे थे। डॉक्टर्स को उनमें कोरोना के कुछ लक्षण नजर आए। जिसके बाद उन्हें भी नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या को लगातार बुखार बना हुआ था और गले में दर्द की भी शिकायत थी। ऐश्वर्या में लक्षण दिखने के बाद उनकी बेटी आराध्या बच्चन का भी दोबारा से टेस्ट किया गया है। दोनों मां बेटी को नानावती अस्पताल ले जाया गया। वहीं अमिताभ और अभिषेक की हालत इस समय स्थिर बनी हुई है।

बता दें कि 11 जुलाई को अमिताभ बच्चन ने रात के वक्त अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। जिसके बाद हड़कंप मच गया था। तुरंत बाद अभिषेक की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बच्चन परिवार में केवल जया बच्चन की रिपोर्ट निगेटिव आईं थी। इस समय सारे लोग बच्चन परिवार के जल्द ठीक होने की प्राथना कर रहें हैं। अमिताभ के फैंस अमिताभ को काफी याद कर रहें है।