कानपुर का पांच लाख का इनामी गैंगस्टर विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर के बाहर गिरफ्तार किया गया है। मध्य प्रदेश पुलिस जल्द ही विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले कर देगी। विकास की मां सरला देवी से बात करने पर उन्होंने कहा कि ‘सरकार जो उचित समझे वो करे, हमारे कहने से कुछ नहीं होगा। इस समय वो (विकास दुबे) भाजपा में तो है नहीं, सपा (समाजवादी पार्टी) में है।
#WATCH सरकार जो उचित समझे वो करे, हमारे कहने से कुछ नहीं होगा। इस समय वो (विकास दुबे) भाजपा में तो है नहीं, सपा(समाजवादी पार्टी) में है: सरला देवी, विकास दुबे की मां pic.twitter.com/4TNdE0tqdJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2020
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उत्तर प्रदेश पुलिस ने लखनऊ से एसटीएफ का एक दल विकास दुबे को लेने भेजा दिया है। विकास दुबे को चार्टर्ड प्लेन से लखनऊ लाया जाएगा। मध्यप्रदेश पुलिस के द्वारा कानूनी औपचारिकता के बाद एसटीएफ की टीम विकास दुबे को अपनी कस्टडी में लेगी।
शिवराज सिंह चौहान ने की योगी आदित्यनाथ से बात:
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की है। दोनो प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों बातचीत की जानकारी सार्वजनिक की है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैंने यूपी के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से बात कर ली है। शीघ्र आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
I congratulate MP Police on the arrest of #VikasDubey. I am constantly in touch with UP authorities & have also spoken to UP CM Adityanth. For further probe, he’ll be handed over to UP Police. Police of both states working in co-ordination: Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan pic.twitter.com/j7AO4J65C4
— ANI (@ANI) July 9, 2020