इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 7 विकेटों से हराकर अपने पहले ही मैच में जोरदार जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सबसे अधिक शिखर धवन ने 85 रन बनाए। वहीं धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टूर्नामेंट में शुरूआत अच्छी नहीं रही है।
"MS Dhoni is my go-to man," @RishabhPant17 #VIVOIPL | @msdhoni pic.twitter.com/DBZ9F3j5Tx
— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2021
टाॅस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने पहले बल्लेबाजी गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। दिल्ली के गेंदबाजों ने कप्तान पंत का यह फैसला सही साबित किया। फाॅफ ड्यूप्लेसिस अपना खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने भी अपनी बल्लेबाजी से निराश किया। दो जल्दी विकेट गिरने के बाद रैना और मोईन अली ने पारी को संभाल लिया। पिछला आईपीएल नहीं खेलने वाले रैना अपने पुराने रंग में दिखे। उन्होंने तेज हाॅफ सेंचुरी जड़ी। लेकिन एक गलतफहमी के चलते रैना रन आउट हो गए। अंतिम ओवरों में सैम करन और जडेजा की तेज पारी की बदौलत चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए।
https://twitter.com/IPL/status/1380941131148525568?s=20
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के सामने 189 रनों का लक्ष्य था। जिसे 8 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया। दिल्ली की तरफ से पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। पृथ्वी शाॅ ने 38 गेंदों पर 32 रन बनाए, वहीं शिखर धवन ने 85 रनों की पारी खेली। कप्तान पंत 15 रन बनाकर नाॅटआउट रहे।
मैच हाइलाइट्स:
चेन्नई सुपर किंग्स:-
सुरेश रैना – 36 गेंद 54 रन, आवेश खान – 4 ओवर 23, 1 विकेट
मोईन अली- 24 गेंद 36 रन, क्रिस वोक्स – 3 ओवर 18 रन दो विकेट
दिल्ली कैपिटल्स:
शिखर धवन – 54 गेंद 85 रन शार्दुल ठाकुर – 3.4 ओवर, 2 विकेट
पृथ्वी शाॅ – 38 गेंद 72 रन ड्वेन ब्राबो- 4 ओवर 28 रन, 1 विकेट