इरफान खान

इरफान खान की मृत्यु पर बालीवुड समेत हर कोई स्तब्ध है। उनकी मृत्यु मुंबई स्थित कोकिला बेन हॉस्पिटल में आज सुबह हो गया। मृत्यु के बाद हर एक फिल्म प्रशंसक उनको याद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इरफान खान को याद करते हुए ट्वीट किया-“इरफान खान के निधन के बारे में सुनकर मुझे दुख हुआ। एक बहुमुखी और प्रतिभाशाली अभिनेता,वह वैश्विक फिल्म और टीवी मंच पर एक लोकप्रिय भारतीय ब्रांड एंबेसडर थे। उन्हें बहुत याद किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।”

केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट करते हुए लिखा- “इरफ़ान खान एक बहुमुखी अभिनेता थे। उनके निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ऊं शांति”

इरफान की मृत्यु पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया “हमारे समय के सबसे असाधारण अभिनेताओं में से एक, इरफान खान के निधन की खबर सुनकर हम सभी स्तब्ध हैं । उनके काम को हमेशा याद रखा जाए और उनकी आत्मा को शांति मिले”

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट करते हुए लिखा “हम सबके चहेते अभिनेता इरफ़ान ख़ान आज अंनत गति को प्राप्त हुए। भावभीनी श्रद्धांजलि!
विख्यात धावक पान सिंह तोमर की अमर भूमिका में वो सदैव याद किये जाएंगे…”

प्रियंका गांधी ने भी अपने ट्विटर हैंडल से इरफान खान को याद किया “#IrrfanKhan की बेमिसाल अदाकारी जैसी दूसरी मिसाल मिलनी मुश्किल है।
उनके अभिनय ने भाषाओं, राष्ट्रों और मज़हबों की सीमाओं को तोड़ते हुए अदाकारी का एक ऐसा लहजा बनाया जिसने कला और संवेदना के जरिए पूरी मानवता को एकजुट किया।
आपका अभिनय हमारी थाती है।
हम इसे सहेजकर रखेंगे।”