स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार को बताया कि अब कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1074 हो गयी है। अभी तक 33050 मामले सामने आये हैं जिसमें से 23,651 लोगों का इलाज चल रहा है। इसी के साथ 8325 लोग ठीक हो गए चुके हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस के 1718 नए मामले समाने आए हैं और 67 लोगों की मौत हुई है।
पिछले 24 घंटे में ठीक होने वालों की संख्या 630 है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत का रिकवरी रेट 25.19 फीसद हो गया है। 14 दिन पहले यह रिकवरी रेट 13.06 था और इसमें लगातार बढ़ोतरी भी हो रही है, जो कि यह एक पॉजिटिव साइन है।