भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर यह जानकारी लोगों को दी है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वो किस फारमेट से सन्यास ले रहें हैं।
धोनी ने सन्यास की घोषणा ऐसे समय किया है जब कुछ ही दिनों में IPL मैच UAE में खेला जाना है। और वो चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथ जुड़ भी चुके हैं।
धोनी अपना आख़िरी वनडे मैच एक साल पहले न्यूजीलैण्ड के खिलाफ वर्ल्ड कप में खेला था। हालांकि उन्होंने कारण स्पष्ट नहीं किए हैं लेकिन इस की आशंका बहुत दिनों से जताई जा रही थी।