आईपीएल के 13वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का अभियान भले ही सोमवार को केकेआर के जीतने पर खत्म हो जाएगा लेकिन महेंद्र सिंह धोनी चाहते हैं कि उनके खिलाड़ी इन आखिरी दर्दनाक 12 घंटों के हर पल का आनंद लें।
कोलकाता के 12 अंक हैं और सोमवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जीतने पर उसके 14 अंक हो जाएंगे। मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के 14 अंक हैं। चेन्नई अगले दोनों मैच जीतने पर भी 12 अंक ही ले सकेगी।
धोनी ने मैच के बाद कहा, ‘अच्छा प्रदर्शन नहीं करने पर दुख होता है। टूर्नामेंट में हमारे आखिरी दर्दनाक 12 घंटे बचे हैं। हमें इसका पूरा मजा लेना है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए कि अंकतालिका में हम कहां हैं।’