देश मे पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे है। लगातार बढ़ते दाम से जनता के पसीने छूट रहे है। तेल के मुद्दे पर विपक्ष आक्रामक है। अब बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सरकार से मांग की है। जल्द से जल्द इसपर नियंत्रण पाए।
शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिस दौरान यूपी पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया और पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी और राज्य सरकार में योगी लगातार लोगों को तेल की कीमतें बढ़ाकर जनता को प्रताडि़त कर रही हैं, जिससे महंगाई की दर भी बड़ी है। जनता इससे हताहत हुई हैं इस प्रकार की तानाशाही हम नहीं चलने देंगे। जल्दी इसका निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र होगा
राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा
बता दें कि इससे पहले तेल के बढ़ते दामों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए एक बार फिर से एक ग्राफ शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया कि किस तरह से दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस और पेट्रोल- डीजल की कीमतों का ग्राफ आसमान छू रहा है। आपको बता दें कि पिछले 18 दिनों से लगातार तेल की कीमतों इजाफा हो रहा है।
गौरतलब है कि कोरोना संकट के इस दौर में पेट्रोल-डीजल आम आदमी की पकड़ से बाहर होता जा रहा है। बुधवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार 18वें दिन वृद्धि हुई। लगातार हुई इस वृद्धि की वजह से देश में पहली बार डीजल का दाम पेट्रोल के दाम से अधिक हुआ है। वो भी तब जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में नरमी बनी हुई है।