बहुप्रतिक्षित राफेल लड़ाकू विमान आज अम्बाला एयरबेस पर दोपहर तीन बजे लैंड किया। फ्रांस से आने वाले राफेल लड़ाकू विमान का यह पहला खेप है जिसमें 5 लड़ाकू विमान भारत को दिया गया। ये सभी विमान यूएई के रास्ते भारत के अम्बाला एयरबेस पहुंचे हैं।

अम्बाला एयरबेस पर राफेल के पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी,गृहमंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह कई नेताओं ने इसे ऐतिहासिक क्षण करार दिया।

पिछले कुछ दिनों से सरकार की नीतियों पर हमलावर रूख अपनाए हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके राफेल पर सवाल पूछे। उन्होंने लिखा “राफेल के लिए इंडियन एयर फोर्स को बधाई। लेकिन सरकार कुछ प्रश्नों के उत्तर दे – क्यों एक एयरक्राफ्ट पर 526 करोड़ के बजाए 1670 करोड़ रूपये खर्च हो रहें हैं। क्यूँ 126 एयरक्राफ्ट की जगह 36 ही खरीदे जा रहे हैं। क्यूँ अनिल को HAL में 30 हजार करोड़ का कांट्रैक्ट दिया गया?”

अम्बाला एयरबेस पर राफेल लड़ाकू विमान

राहुल गांधी लोकसभा चुनावों के दौरान भी राफेल को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास किया था। लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने इस पूरे प्रकरण पर केन्द्र सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया था।