दो दिवसीय दौरे पर हैदराबाद के डुडीगल पहुंचे राजनाथ सिंह वहां उन्होंने एयर फ़ोर्स अकादमी में कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड का जायजा लिया। इस मौके पर सेना का मनोबल बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सेना हर चुनौती के लिए तैयार है।
राजनाथ सिंह संबोधित करते हुए कहते हैं कि अब आप जिस संगठन के अंग हैं, उसका एक गौरवशाली इतिहास रहा है। देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा के लिए भारतीय वायु सेना ने जरूरत पड़ने पर, दुश्मनों के हौसले पस्त करने वाले शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन किया है।
राजनाथ सिंह ने चीन का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तरी क्षेत्र में हाल ही में हुए भारत-चीन गतिरोध से आप सभी परिचित हैं।कोविड-19 संकट के समय में चीन का यह रवैया उस देश के नियत को दिखाता है।हमने यही दिखा दिया कि अब यह हमारा भारत को कमजोर भारत नहीं है।
उन्होंने कहां की दोनों देशों के बीच सैन्य और कूटनीतिक चैनल के जरिए बातचीत हो रही है। हम संघर्ष नहीं बल्कि शांति चाहते हैं। मगर देश के स्वाभिमान पर किसी तरह की चोट हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम किसी भी स्थिति का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा पश्चिम सेक्टर में पाकिस्तान से लगती सीमाओं पर आए दिन हमारा पड़ोसी कुछ ना कुछ नापाक हरकतें करते रहता है। एक नहीं बल्कि 4 युद्धों में मांस खाने के बाद भी पाकिस्तान आतंकवाद के जरिए एक प्रॉक्सी वार लड़ रहा है।
अब तो भारत आतंकवादियों के खिलाफ देश के भीतर ही नहीं बल्कि सीमा पर जाकर भी प्रभावी कार्यवाही कर रहा है। बालाकोट में भारतीय वायु सेना ने आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करके सारी दुनिया को भारतीय सेना की ताकत और आतंक के खिलाफ उसके मजबूत इरादों से परिचित करा दिया।