कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनकी हालात स्थिर बताई जा रही है।
गंगाराम अस्पताल की तरफ से कहा गया है कि उन्हें देर शाम सात बजे एडमिट कराया गया है। रूटिन चेकअप के लिए सोनिया गांधी को भर्ती कराया गया है। कुछ साल पहले सोनिया गाँधी इलाज के लिए अमेरिका भी गई थी।
आज ही उन्होंने कांग्रेस नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक किया था जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और गुलाब नबी आजाद जैसे बड़े नेता हिस्सा लिए थे। कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। ऐसे में नए अध्यक्ष के लिए भी मंथन किया जा रहा है।