प्रोफेसर रविशंकर सिंह डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के कुलपति बनाएं गयें हैं। प्रोफेसर सिंह जिओफिजिक्स विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी में सेवारत हैं। रविशंकर सिंह वर्तमान कुलपति मनोज दीक्षित की जगह लेंगे।
प्रो सिंह 35 वर्षों से शिक्षक के रूप में विश्विद्यालय में सेवा देते रहें हैं। राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के ख्यातिलब्ध विद्वान हैं। आपने आई सी ए आर एग्रोमेट्रोलॉजी में वैज्ञानिक के रूप में कार्य किये हैं। प्रो सिंह अंतराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, फ्रांस, कनाडा, जापान, रूस, इत्यादि देशों में व्यख्यान देने के लिए आमंत्रित किये जाते रहें हैं। सर के द्वारा अनेक पुस्तकों का लेखन भी किया गया है। साथ ही सैकड़ो शोध पत्रों का लेखन भी किया गया है।अकादमिक स्तर पर सर से आशा है की विश्वविद्यालय के उन्नति के लिए प्रयास करेंगे।