आज हर वर्ष की भांति काशी महानगर के कार्यकर्ताओं का अभ्यास वर्ग सम्पन्न हुआ।विद्यार्थी परिषद समय समय पर अपने कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण इसलिए करता रहता है ताकि राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के अपने लक्ष्य की प्राप्ति तो हो ही साथ साथ कार्यकर्ताओ एवं विद्यार्थियों में राष्ट्र भावना और अनुशासन का विकास हो।
काशी महानगर के अभ्यास वर्ग का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्नातक विधयाक केदारनाथ सिंह जी ने किया।मंच पर उनके साथ सैद्धान्तिक भूमिका के मुख्य वक्ता डॉ. टी. एन. सिंह जी (कुलपति, विद्यापीठ) एवं महानगर के मंत्री कुंवर ज्ञानेंद्र जी उपस्तिथि रहे।केदारनाथ सिंह जी एवं मंचासीन लोगो ने सर्वप्रथम विवेकानंद जी एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित किया।

केदारनाथ सिंह ने अपने अतिथि उद्बोधन में अपने समय के बीएचयू एवं महानगर के किये कामो से कार्यकर्ताओ से रूबरू कराया।उन्होंने अपने समय के प्रेरक प्रसंगों से जोड़ते हुए कार्यकर्ताओ में राष्ट्र भावना का संचार तेज किया।
सैद्धान्तिक भूमिका पर विषय रखते हुए मुख्य वक्ता त्रिभुवन नाथ सिंह जी ने कहा कि – आज विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को मूल भावना से ना भटकना है और ना कम से कम अपने संपर्क के 3 विद्यार्थियों को भटकने देना है।राष्ट्रीय भावना की बात हो तो विद्यार्थी परिषद ने ऐसे कई बड़े आंदोलन का नेतृत्व किया है जैसे जम्मू एवं कश्मीर से धारा 370 हटाना और राष्ट्रीय शिक्षा नीति।

हर कार्यकर्ता अपने एक मित्र को विद्यार्थी परिषद से जोड़े एवं राष्ट्रवाद को उसके रक्त में संचारित करे।
अभ्यास का मुख्य उद्देश्य संकल्प को और मजबूत करना है।संकल्प राष्ट्रवाद का,संकल्प बेहतर शिक्षा का,संकल्प बदलाव का और संकल्प भारतीय पुनर्निर्माण का।
प्रान्त संगठन मंत्री आदरणीय विजय प्रताप जी ने बताया कि “विद्यार्थी परिषद नाम के लिए काम करने वाला संगठन नही है,इसलिए विद्यार्थी परिषद अनामिक्ता के भाव से काम करता है।विद्यार्थी परिषद छात्रों की समस्या को अपनी समस्या समझता है, इसलिए परिषद के लिए छात्र हित सर्वोपरि है।कॉलेज इकाइयो में विद्यार्थी परिषद का विषतार हमारी पहली प्राथमिकता है।इसलिए व्यक्ति निर्माण की पहली पाठशाला हम कॉलेज इकाई को मानते है,इसलिए विद्यार्थी परिषद ने इस बार महानगर की संरचना का विस्तार करेंगे और महानगर को 6 इकाइयो में विभाजित कर आम विद्यार्थियों तक पहुंचेंगे और सभी कैंपस में एक सशक्त छात्रसंघ खड़ी करेंगे।”
दूसरा सत्र में कार्यपद्धति पर प्रान्त संगठन मंत्री श्री विजय जी ने कार्यकर्ताओ को उद्बोधित किया।तीसरा सत्र कार्यकर्ता विकास पर प्रान्त उपाध्यक्ष अवधेन्द्र प्रताप सिंह जी ने पाथेय प्रदान किया।चौथा सत्र संवाद पर फिर से प्रान्त संगठन मंत्री विजय जी ने विषय रखा।पांचवे सत्र में विभाग संगठन मंत्री अमित देव जी ने कार्यकर्ताओं को परिसर कार्य के बारे में बताया एवं उनका मार्गदर्शन किया।इसके बाद एक व्यावहारिक विषय का सत्र हुआ।इसके बाद इस सत्र की महानगर कार्यकारिणी एवं नगर इकाई की घोषणा की गई।
विद्यार्थी परिषद काशी ने इस बार अपनी रचना में बदलाव करते हुए महानगर के अधीन 6 नगरों को निर्माण किया।पहला राजर्षि नगर,दूसरा गौतम बुद्ध नगर,तीसरा हरिश्चन्द्र नगर,चौथा शिव प्रसाद गुप्ता नगर,पांचवा मालवीय नगर,छटवां राम नगर।
महानगर की नवीन इकाई की घोषणाये इस प्रकार है –
महानगर अध्यक्ष – डॉ संजय सिंह गौतम +919793902200
महानगर उपाध्यक्ष – डॉ. ऊर्जस्विता सिंह,प्रभात रंजन,डॉ लोकेश,उर्मिला मिश्रा।
महानगर मंत्री – कुंवर ज्ञानेंद्र
महानगर सह मंत्री – सौरभ सोनकर,हर्षिता गुप्ता, गौरव मालवीय,सुधांशु यादव,अंकित सिंह।
स्टूडेंट फ़ॉर डेवलोपमेन्ट – मनोज कुमार
सह संयोजक – कुंदन
स्टूडेंट फ़ॉर सेवा – संदीप सोनकर
राष्ट्रीय कला मंच – निधि मिश्रा एवं सह संयोजक शिवांगी यादव
संस्कृत कार्य संयोजक – हर्षित पांडेय
विश्विद्यालय संयोजक -अंशु मिश्रा
महाविद्यालय संयोजक – अश्वनी जैस्वाल
इंटर कालेज संयोजक – सत्यम पटेल, सह संयोजक- वेदांत मिश्रा
सोशल मीडिया संयोजक – यश कुमार दुबे
मीडिया संयोजक- खुशी श्रीवास्तव
होस्टल संयोजक – सिद्धार्थ रंजन सिंह
महानगर कोचिंग कार्य – सौरभ सिंह
कार्यकरिणीं सदस्य – हर्ष सिंह,अक्षय वर्मा,दीक्षा चौबे,शिवांश मिश्रा,आरती गुप्ता,शिवांग मिश्रा,अरविंद विश्वकर्मा।
राजर्षि नगर
मंत्री – अभय सिंह
गौतम बुद्ध नगर
नगर अध्यक्ष – जितेंद्र कुमार
नगर मंत्री – गोपी किशन सिंह
हरिश्चन्द्र नगर
अध्यक्ष – डॉ सिद्धार्थ सिंह
नगर मंत्री – आनंद मौर्य
बाबू शिव प्रसाद गुप्त नगर
अध्यक्ष – डॉ नीलम सिंह
नगर मंत्री – अभय प्रताप सिंह
मालवीय नगर
अध्यक्ष – अखिलेश कुमार श्रीवास्तव
नगर मंत्री – पायल राय
राम नगर
नगर मंत्री – प्रशांत पांडेय
अभ्यास वर्ग शाम 6 बजे तक चला।इस अभ्यास वर्ग में इस बार 103 कार्यकर्ताओ ने प्रतिभाग किया एवं प्रशिक्षण प्राप्त किया।सभी कार्यकर्ता अत्यधिक उत्साह के साथ अपने कैंपस को गए और अब कार्य को गति देने का कार्य पूरे काशी में करेंगे।
अन्य अभयास वर्ग में प्रमुख रूप से शुभम सेठ(प्रदेश सहमंत्री,काशी प्रान्त) एवं शिवम शाह (राज्य विश्विद्यालय प्रमुख काशी प्रान्त),प्रवीण शुक्ला (विभाग संयोजक) समेत महानगर मंत्री कुँवर ज्ञानेंद्र,अंकित सिंह,अभय सिंह,शिवांश मिश्रा,वैष्णवी, अश्वनी जैसवाल, शरद गुप्तामनीष यादव,सुधांशु यादव,हौरव राय,कुंदन मिश्रा,मोनू गुप्ता,विपुल सेठ,सौरभ ,पायल राय,हर्षिता गुप्ता,गौरव मालवीय,यश दुबे,अरविंद विश्वकर्मा,शिवांगी यादव,ॐ दुबे,शिवांग,शानू चक्रवाल, मनीष आदि सैकड़ो कार्यकर्ता बंधु एवं भगिनी उपस्तिथ रहे।