तस्वीर: जी न्यूज़

सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच CBI करेगी। परिवार की तरफ से यह पूरा मामला CBI को सौंपने का अनुरोध किया जा रहा था। दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया।

सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बाद से ही उनके परिवार और फैंस की तरफ से निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही थी। सुशांत के पिता के के सिंह ने पटना में FIR दर्ज करवाया था। जिसके बाद बिहार पुलिस के अधिकारी जांच के लिए मुंबई गए थे।

इस पूरे प्रकरण की जांच फिलहाल मुंबई पुलिस कर रही है। इस पूरे मामले पर अभी तक 56 लोगों का बयान दर्ज कर चुकी है। महाराष्ट्र सरकार ने CBI जांच का विरोध किया था।