Yogi Adityanath
Yogi adityanath

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपनी टीम 11 के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया की CM हेल्पलाइन 1076 से श्रमिकों से संवाद किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित है। इसके लिए श्रमिकों की स्किल मैपिंग का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी 15 दिनों तक ये काम काम कर लिया जाए। MSME इकाइयों सहित विभिन्न उद्योगों में श्रमिकों को उनकी दक्षता के अनुरूप समायोजित करने के लिए सभी प्रकार के उद्योगों के सर्वे का काम किया जाए।

उन्होंने कहा कि सभी कोविड-19 अस्पतालों को निरंतर सक्रिय रखा जाए। इन चिकित्सालयों में PPE-Kit, N-95 मास्क, ग्लव्स तथा सैनिटाइजर सहित सभी बचाव के उपकरणों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित हो।

उन्होंने कहा कि L-1,L-2,L-3, अस्पतालों में बेड की संख्या को इस माह के अंत तक बढ़ाकर 1 लाख किया जाए।सभी नॉन कोविड अस्पतालों में संक्रमण से सुरक्षा के सभी उपाय अपनाते हुए इमरजेंसी सेवाओं का संचालन और आवश्यक ऑपरेशन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल की सुचारू आपूर्ति के लिए सभी प्रबंध किया जाएं। बुंदेलखंड क्षेत्र में पेयजल को प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया जाए। नगरीय इलाकों के प्रमुख स्थानों पर पेयजल के टैंकर रखवाए जाएं।