शांभवी शुक्ला
उत्तर प्रदेश। प्रदेश में कोरोना संक्रमण में कमी देखी गई है। वहीं रिकवरी रेट में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अगस्त महीने के मुकाबले सितंबर में यह कमी का रेट देखा गया। बीते अगस्त महीने में 4.8 के मुकाबले सितंबर में 2.8 फ़ीसदी संक्रमित रेट रहा।
आपको बता दें कि रविवार को 1 लाख 57 हजार 710 लोगों की जांच की गई थी। जिसमें से 4430 लोग पॉजिटिव पाए गए। यानी कि संक्रमित रेट में कमी दर्ज की गई। यह अभी तक का सबसे कम स्तर है।
प्रदेश में अब तक 12 करोड़ 53 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। अगर संक्रमण की बात करें तो 3.87 लाख लोग संक्रमित हुए हैं। जिसमें से 3.25 लाख लोग ठीक हो अपने घर लौट चुके हैं। इसके बाद 55603 एक्टिव केस बचे हैं।
रिकवरी रेट में बढ़ोतरी की राहत के बाद परेशान कर रहे वाली खबर मौत का आंकड़ा है। बीते 24 घंटों में 77 रोगियों की मौत हुई है। इसके बाद कुल मौत का आंकड़ा 5594 पहुंच चुका है।